फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो 'मांझी: द माउंटेनमैन' निकल जाती 'ऑल इज वेल' से काफी आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन की ऑल इज वेल अंततः फ्लाप साबित हुई। 21 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की टिकट खिड़की पर शुरुआत बहुत खराब हुई थी और पूरे हफ्ते इसका असर दिखा। पहले हफ्ते में निर्देशक उमेश शुक्ला की फिल्म ने करीब 13 करोड़ का कारोबार किया और फ्लॉप रही।
विज्ञापन


जूनियर बच्चन पर पहले ही निर्माताओं को भरोसा नहीं था। रहा सहा विश्वास भी अब डोल गया है। उधर, ऑल इज वेल के साथ रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दिकी की मांझीः द माउंटेनमैन ने पहले हफ्ते में करीब 10 करोड़ का कारोबार किया। ऑल इज वेल के मुकाबले मांझी का बजट चौथाई भी नहीं था।

फिल्म अब भी सिनेमाघरों में लगी है और ट्रेड के जानकारों के मुताबिक धीरे-धीरे चलते हुए यह भविष्य में ऑल इज वेल से आगे निकल जाएगी।
विज्ञापन

लीक होने से हुआ 'मांझी' को नुकसान

रिलीज के करीब एक हफ्ते पहले ही नवाजुद्दीन की 'मांझी: द माउंटेनमैन' लीक हो गई थी। जिससे फिल्म को काफी नुकसान हुआ। निर्माताओं का कहना है कि रिलीज होने से फिल्म की कमाई पर गहरा असर पड़ा। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से खूब ताराफें मिली हैं।

इंडस्ट्री में यह चर्चा भी आम है कि अगर मांझी रिलीज के हफ्ते भर पहले इंटरनेट पर लीक नहीं हुई होती तो पहले ही हफ्ते में निर्माता टी सीरीज और एलकैमी फिल्म्स की ऑल इज वेल को पछाड़ देती। यह अब तक पता नहीं चला है कि मांझी के खिलाफ किसने षड्यंत्र रचा? ऐसा करके किसको फायदा पहुंचा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें