मनीषा ने ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की स्क्रीनिंग में की शिरकत
हाल ही में, अभिनेत्री ने मुंबई के यश राज स्टूडियो में ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की स्क्रीनिंग में शिरकत की । इस दौरान अभिनेत्री ने निर्देशक मणिरत्नम और उनकी पत्नी सुहासिनी मणिरत्नम के साथ मुलाकात की उनके साथ अपने अनुभवों को याद करते हुए पुरानी यादों को भी ताजा किया। इस दौरान मनीषा ने फिल्म की भी प्रशंसा की और पूरी टीम को फिल्म में उनके बेहतर परफॉर्मेंस के लिए शुभकामनाएं दीं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
स्क्रीनिंग के बाद मनीषा ने इंस्टाग्राम पर गेट टुगेदर की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मणिरत्नम सर बहुत विनम्र व्यक्ति हैं और एक महान फिल्मकार हैं। मुझे याद है कि उनके साथ काम करना बहुत मुश्किल था, लेकिन बहुत संतोषजनक था। हम कलाकार निर्देशकों के साथ काम करने के लिए तरसते हैं जो हमें कामयाबी को आगे बढ़ाते हैं और हमें लोकप्रियता हासिल करने में मदद करते हैं। वह हमेशा कोशिश करते हैं चीजों को अलग तरीके से करने के लिए। बॉम्बे की शूटिंग का मेरा पहला दिन आज मुझे भी याद है।’
Bollywood Actress: भरी जवानी में इन एक्ट्रेस ने फिल्मों में 'बूढ़ी औरत' का किरदार, चहरा देख रह जाएंगे दांग
मणिरत्नम के लिए लिखा यह पोस्ट
मनीषा ने आगे लिखा, ‘मणिरत्नम की नई फिल्म के स्क्रीनिंग पर उनसे और सुहासिनी जी से मिलकर घर जैसा महसूस हुआ है। उनकी फिल्मों ने दुनिया भर के लोगों में अपनी पहचान बनाई है। उनकी हर फिल्म उत्कृष्ट कृति है। चाहे वह उनकी पहली फिल्म हो या फिर पोन्नियिन सेलवन 2 हो। हमें तो बस उनकी फिल्मों से ही प्यार है। एक बार फिर सर आप एक खजाना हैं। पूरी टीम को मेरा प्यार।’