फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल को मिला नया होस्ट, मनीष पॉल करेंगे इस हफ्ते मेजबानी

Fri, 20 Dec 2019 10:03 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Manish Paul - फोटो : Instagram
विज्ञापन

टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 11 इस हफ्ते और खास होने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते सीजन 10 के भी कुछ प्रतिभागी सीजन 11 के प्रतियोगिओं के साथ मंच साझा करेंगे। और इस शो को होस्ट करने का जिम्मा सबसे जोशीले मेजबान मनीष पॉल को सौंपा गया है।

विज्ञापन


सीजन 10 के प्रतिभागियों में सलमान अली, विभोर नितिन और कई अन्य प्रतिभागी इस हफ्ते मंच पर सीजन 11 के प्रतियोगियों के साथ धमाल मचाएंगे, वहीं मनीष पॉल अपनी चुलबुली बातों से दर्शकों को गुदगुदाएंगे, और शाम को मस्ती भरा और यादगार बनाएंगे।

शो को होस्ट करने के लिए उत्साहित मनीष कहते हैं, 'मैं इंडियन आइडल के मंच पर वापसी करने के लिए वाकई बहुत उत्साहित हूं। इस शो का पिछला सीजन हमेशा याद रखा जायेगा। मैं भी इसका मजा लेना चाहता हूं क्योंकि इस सीजन के प्रतियोगी वाकई दमदार हैं। और जब उन्हें पिछले सीजन के प्रतियोगियों से चुनौती मिलेगी तो उन्हें देखना वाकई रोमांचक होगा।'
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब मनीष पॉल इंडियन आइडल को होस्ट करने जा रहे हों। वह पिछले सीजन को भी होस्ट कर चुके हैं। और इसके अलावा भी वह झलक दिखला जा, नच बलिये, सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार आदि जैसे कई शोज की मेजबानी कर चुके हैं।

इस हफ्ते शो का थीम शादी स्पेशल होगा जिसमें शो की जज में से एक नेहा कक्कड़ भी 'चन्ना मेरेया' गाने पर अपनी प्रस्तुति देंगी। वे यह गाना अपने एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली के लिए गाएंगी। साथ ही शो में कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बचिआ के साथ मेहमान बनकर आएंगी।

इंडियन आइडल का यह सीजन भी काफी चर्चाओं में रहा है। शो के जज पैनल में हिमेश रेशमिया ने अनु कपूर की जगह ली। और मौके के मुताबिक कई होस्ट भी बदले गए हैं। इस बार जज पैनल में विशाल डडलनी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: 25 साल फिर नजर आएगा प्रभु देवा का 'मुकाबला' अवतार, इस बार वरुण और श्रद्धा निभाएंगे साथ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें