कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष ने वीडियो शेयर करने के लिए किया था राजी
डिजाइनर ने आगे खुलासा किया कि कैसे उन्होंने इस कपल को उनकी मशहूर हो चुकी शादी की वीडियो ऑनलाइन शेयर करने के लिए राजी किया था। मनीष मल्होत्रा ने बताया कि मुझे याद है मैंने उनसे कहा था, ‘कृपया वह वीडियो अपलोड कर दीजिए और कृपया इसे शेयर कीजिए।’
उनके मन में मेरे लिए इतना प्यार और सम्मान है कि आखिरकार वे मान गए। मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने ऐसा किया और मुझे बहुत खुशी है। मुझे लगता है कि यह मेरी सबसे यादगार शादियों में से एक है।
यह खबर भी पढ़ेंः 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का पहला गाना 'छाप तिलक सब छीनी' हुआ रिलीज, अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जमी केमिस्ट्री
2023 में हुई थी सिड-कियारा की शादी
सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के आलीशान सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें फिल्म और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस जोड़े की शादी की इंस्टाग्राम पोस्ट्स देखते ही देखते वायरल हो गईं।