फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन, फैशन डिजाइनर को सांत्वना देने पहुंचे अर्जुन से लेकर करिश्मा समेत कई सितारे

Thu, 19 Mar 2026 10:51 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manish Malhotra Mother Death News: सेलेब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके बाद तमाम बॉलीवुड सितारों का लगातार मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचना जारी है।
विज्ञापन
मां गरिमा मल्होत्रा के साथ मनीषा मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का आज यानी 19 मार्च को निधन हो गया। मनीष की टीम ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की और अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की। इस खबर के सामने आने के बाद सेलेब्स का मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचना लगातार जारी है।

मनीष मल्होत्रा की टीम ने दी जानकारी

विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा की टीम की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘एक सुदर जीवन जीने के लिए आभार जताते हुए हम अपनी मां गरिमा मल्होत्रा के 94 वर्ष की उम्र में निधन की सूचना साझा कर रहे हैं।
 




वो अपने पीछे खूबसूरत यादें, पीढ़ियों का प्यार और एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं जो हमें हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी।’ इसके साथ ही उनके अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए बताया गया कि शुक्रवार 20 मार्च को सुबह 10 बजे मुंबई स्थित हिंदू श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’

 

मनीष मल्होत्रा को सांत्वना देने पहुंचे सेलेब्स

विज्ञापन

निधन की खबर सामने आते ही सेलेब्स लगातार मनीष मल्होत्रा के घर उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर भी इसी क्रम में मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। वहीं करिश्मा कपूर, उर्मिला मातोंडकर, रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे जैसी 90 के दशक की अभिनेत्रियां दोस्त मनीष मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं। इसके अलावा कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शनाया कपूर और खुशी कपूर सरीखे आजकल के सितारे भी मनीष मल्होत्रा को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे हैं।
 



 

 

 

 

 

 

 

अभिषेक के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या, वरुण-करण और अनन्या भी हुए शरीक
ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन के साथ मनीष मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। जबकि वरुण धवन भी अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ पहुंचे। इसके अलावा अनन्या पांडे, नुसरत भरूचा, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और फातिमा सना शेख भी मनीष मल्होत्रा के दर्द में सहारा बनने पहुंचे।

















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें