फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा दीवाली पार्टी: माधुरी-करीना से लेकर अक्षय कुमार के अलग अंदाज तक; जश्न में शामिल हुए ये सितारे

Thu, 05 Nov 2026 11:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली के मौके पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। 
  • इस पार्टी में फिल्मी दुनिया के कई सितारे अपने खास अंदाज में पहुंचे। 
  • जानिए पार्टी में क्या रहा खास। 
विज्ञापन
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंचे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली गुरुवार रात दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटी शामिल हुए। इस दौरान माधुरी, करीना और सेफ जैसे सितारों ने पार्टी में चांर चांद लगाए। 
विज्ञापन


अक्षय कुमार
वहीं, अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव कुमार के साथ पार्टी में पहुंचे। तीनों ने इस मौके पर व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग की। तीनों का यह मैचिंग अंदाज काफी शानदार लग रहा था।
विज्ञापन


रवीना टंडन
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने खूबसूरत अंदाज से चार चांद लगा दिए। इस खास मौके पर रवीना टंडन भी गोल्डन आउटफिट में नजर आईं। 


माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ नजर आईं। पार्टी में माधुरी दीक्षित पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। वहीं, उनके पति डॉ. श्रीराम नेने सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए। उन्होंने व्हाइट कुर्ते के साथ मैचिंग जैकेट और पैंट पहनी थी। 


करीना कपूर और सैफ अली खान
वहीं, करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी ने भी अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींचा। करीना कपूर ने गोल्डन और सिल्वर शिमरी साड़ी पहनकर महफिल लूट ली।दूसरी ओर, सैफ अली खान ब्लैक रंग के कुर्ते में नजर आए। दोनों की जोड़ी बेहद शानदार लग रही थी।


करिश्मा कपूर
इस पार्टी में करिश्मा कपूर भी अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कलर का खूबसूरत को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें लॉन्ग जैकेट और मैचिंग स्कर्ट शामिल थी। इस दौरान करिश्मा काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। 


शोभिता धुलिपाला
अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला भी अपने खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने इस खास मौके पर पीच पिंक कलर का हैवी एंब्रॉयडरी वाला सूट पहना था।


काजोल और उनकी बेटी न्यासा
वहीं, काजोल अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ पार्टी में पहुंचीं। दोनों ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींचा। न्यासा व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जिस पर सिल्वर रंग की चमकदार पट्टियां और वर्क किया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें