फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया से रणबीर के रिश्तों को लेकर इस सेलिब्रिटी ने कही बड़ी बात, एक्स BF सिद्धार्थ भी चौंक जाएंगे

Thu, 08 Feb 2018 08:14 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बीते दिनों बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, नेहा धूपिया के टॉक शो में पहुंचे थे। साथ में सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थीं। बातों का सिलसिला आगे बढ़ा। इसी दौरान होस्ट नेहा धूपिया ने रैपिड फायर राउंड में एक ऐसा सवाल कर डाला कि उसका जवाब अब बी-टाउन में गॉसिप का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल, नेहा धूपिया ने इस राउंड में सवाल किया कि 2018 में उन्हें क्या लगता है कि किन-किन फिल्मी जोड़ियों के रिलेशनशिप की चर्चा होने के आसार हैं। इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने जहां सिद्धार्थ और आलिया का नाम लिया, वहीं मनीष मल्होत्रा के जवाब से सभी चौंक गए।
विज्ञापन

3 of 4
जी हां, सिद्धार्थ और आलिया के बजाय मनीष ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम ले लिया। ये नाम सुनते ही नेहा और सोनाक्षी भी चौंक पड़े। हालांकि मनीष अपनी बात को लेकर काफी कांफिडेंट थे। वैसे भी आलिया और रणबीर को बीते काफी वक्त से साथ-साथ स्पॉट किया जा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
मनीष की यह बात सुनकर सोनाक्षी भी उनके सुर से सुर मिलाने लगीं। हालांकि बाद में उन्होंने फिर यह भी साफ कर दिया कि वह सिर्फ मजाक के लिए ऐसा कह रही हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। यहां आपको बताना जरूरी हो जाता है कि रणबीर-आलिया फिल्म ब्रम्हास्त्र में साथ में काम कर रहे हैं। जिसमें अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें