आर्यन खान निर्देशित सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'
- फोटो : इंस्टाग्राम-@netflix_in
कहानी पढ़कर ही तय कर लिया सीरीज का हिस्सा बनूंगा
मनीष सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का हिस्सा क्या शाहरुख खान की वजह से बने। इस सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए मनीष बताते हैं, ‘मुझे शाहरुख खान हमेशा से ही बहुत अच्छे लगते हैं। जिस तरह का चार्म वह फिल्मों में लाते हैं, जिस तरह की उनकी एनर्जी है, वह आपको उनकी तरफ खींचती है। यह हर एक्टर के बस की बात नहीं है। जब आर्यन की तरफ से ऑफर आया तो दिमाग में था कि वे शाहरुख खान के बेटे हैं। लेकिन मुझे लोगों से ज्यादा कहानियों से लगाव है। फिर जब मैंने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की कहानी पढ़ी तो सोच लिया था कि यह सीरीज करूंगा। मुझे अच्छा लगा कि आर्यन खान ने फ्रेडी के रोल के लिए चुना। यह ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का सबसे मजेदार किरदार है। अपने अभिनय को लेकर एक एक्टर के तौर पर हमारे बहुत अरमान होते हैं। मेरे यह अरमान आर्यन खान ने सीरीज ‘बैड्स ऑफ बाॅलीवुड’ के जरिए पूरे कर दिए हैं।’