कुछ दिनों से मंदाना करीमी अपनी शादी को लेकर स्पॉटलाइट में बनी हुई हैं। उनकी शादी को अभी महज 6 महीने ही हुए हैं और इस समय वो काफी बुरे समय से गुजर रहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 7
पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा था कि मंदाना ने पति के खिलाफ तलाक और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। इन खबरों पर हाल ही में मंदाना ने मीडिया से बात की है।
विज्ञापन
3 of 7
मंदाना ने बताया है कि वो अब भी अपने पति गौरव गुप्ता से ये पहले जितना ही प्यार करती हैं और उन्होंने तलाक का केस नहीं किया है सिर्फ ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा किया है।
4 of 7
हाल ही में मुंबई मिरर ने मंदाना से पूछा कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें घर से क्यों निकाल दिया था? इस पर मंदाना ने कहा, "मेरी गौरव से लड़ाई हो गई थी जिसके बाद मैं गुस्सा शांत करने के लिए अपनी एक दोस्त के घर चली गई थी। जब मैं लौटी तो उन्होंने मुझे घर में नहीं आने दिया और बात करना भी बंद कर दिया था।"
विज्ञापन
5 of 7
मंदाना ने कहा है कि गौरव शादी के बाद उन्हें धर्म बदल कर हिंदू बनने के लिए जबरदस्ती करते थे हालांकि उनकी शादी हिंदू रीति रिवाजों से ही हुई थी।
विज्ञापन
6 of 7
दूसरा आरोप मंदाना ने ये लगाया है कि गौरव उन्हें फिल्मी करियर को छोड़ने के लिए जबरदस्ती करते थे क्योंकि ये उनके परिवार के स्टेटस के खिलाफ है।