बोमन ईरानी ने अपनी पोस्ट में क्या कहा था?
गुरुवार को एक इंस्टाग्राम वीडियो में बोमन ने कहा था, ‘जैसा कि आप जानते होंगे, यह खबर वायरल हो रही है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं, तीन लोगों से इस मामले पर बातचीत हो रही है। स्मृति ईरानी के साथ, अरुणा ईरानी के साथ और मैं यानी बोमन ईरानी भी इसमें शामिल हूं। मैं शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। मेरी बस एक ही समस्या है, मैं वाशिंगटन तक नहीं जाऊंगा। अगर ट्रंप और उनका डेलिगेशन मुंबई में, खासकर दादर पारसी कॉलोनी आ जाएं तो सबसे अच्छा होगा। हम उन्हें खाना खिलाएंगे, धनसक और कस्टर्ड खिलाएंगे। लेकिन अगर वो गैस सिलेंडर ले आएं तो हम सबकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।’
बोमन ने मौजूद अमेरिका और ईरानी युद्ध के कारण गैस सिलिंडर की दिक्कतों की तरफ फैंस का ध्यान आकर्षिक किया था।
इन बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं मंदाना करीमी
मंदाना करीमी भी ईरान से संबंध रखती हैं। वह चर्चित मॉडल रही हैं। मंदाना करीमी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग की है। सोशल मीडिया पर वह ईरान की मौजूदा स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट करती रहती हैं।