फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaani Kapoor: वाणी कपूर को स्किन टोन को लेकर किया गया शर्मिंदा, दुबले होने पर निर्माता के सुनने पड़े ताने

Tue, 22 Jul 2025 02:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mandala Murders Actress: वाणी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्हें अपनी स्किन टोन और वजन के कारण कई बार रिजेक्शन और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है।
 
विज्ञापन
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' को लेकर लगातर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच वाणी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन

 

वाणी कपूर ने सुनाई अपनी आपबीती
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, वाणी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक फिल्म से उन्हें इसलिए हटा दिया गया क्योंकि उनका रंग 'गोरा' नहीं था। एक फिल्म निर्माता ने कहा कि वह उस किरदार के लिए गोरी नहीं हैं। इसके अलावा उन्हें बहुत पतली होने के लिए भी ताने सुनने पड़े थे। लोग अक्सर कहते थे कि उन्हें वजन बढ़ाना चाहिए, क्योंकि लोगों को भरे हुए शरीर वाली महिलाएं ज्यादा पसंद हैं। इस सभी बातों को लेकर वाणी का कहना है, 'वह खुद से खुश हैं और जैसी हैं, वैसे ही रहना चाहती हैं। वह फिट और स्वस्थ हैं और ऐसी बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।'
 
विज्ञापन

वाणी का वर्कफ्रंट
वाणी इन दिनों अपनी नई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज "मंडला मर्डर्स" के प्रचार में व्यस्त हैं। इस सीरीज में वह एक तेज-तर्रार जासूस की भूमिका में हैं। यह सीरीज रहस्यमय हत्याओं की कहानी दिखाती है, जो एक गुप्त समाज से जुड़ी हैं। इस सीरीज में वाणी के अलावा सुरवीन चावला, वैभव राज गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर और जमील खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'मंडला मर्डर्स' 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Two Much: ट्विंकल खन्ना और काजोल एक साथ लेकर आ रही हैं नया टॉक शो 'टू मच', फैंस हुए उत्साहित

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें