एक्ट्रेस मनस्वी ममगई ने हाल ही में रिलीज हुई बेव सीरीज 'द ट्रायल' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। अपने दमदार एक्टिंग से अभिनेत्री ने सबको हैरान कर दिया है। साल 2014 में आई अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन से बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेत्री होने के साथ ही मनस्वी मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। काजोल स्टार वेब सीरीज 'द ट्रायल' में उन्होंने एक स्टार की प्रेमिका का किरदार निभाया है, जो अपने प्रेमी की संदिग्ध मौत के उसके आरोपियों की तलाश करती हैं।
एक्ट्रेस ने अपने किरदार को बहुत संवेदनशीलता और गहराई के साथ प्ले किया है, जिसे देखने के बाद दर्शक उनकी दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस सीरीज में काजोल, जो एक वकील की भूमिका में हैं, जो मनस्वी को इंसाफ दिलाने में काफी जद्दोजहद करती दिखाई देती हैं। सीरीज में उनकी बेहतरीन एक्टिंग देखने के बाद अभिनेत्री के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मनस्वी को 'सॉलिड परफॉर्मर', 'शाइनिंग ब्राइट' का ताज पहनाया जा रहा है।
Anil Kapoor: अनिल कपूर की '1942 ए लव स्टोरी' ने पूरे किए 29 साल, एक्टर ने खास तस्वीरें साझा कर लिखा भावुक नोट