फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार क्रिस और टेस्सा का दिखेगा अलग अंदाज

Fri, 21 Dec 2018 03:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Men in Black International - फोटो : social media
विज्ञापन
हॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी और एक्शन फिल्म सीरीज एमआईबी (मैन इन ब्लैक) की एक और फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म का चौथा सीक्वल है। इसके चौथे सीक्वल का नाम मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल है। मैन इन ब्लैक के पिछली तीनों फिल्मों में विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स मुख्य भूमिका में थे, लेकिन मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल में हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ और अभिनेत्री टेस्सा थॉम्पसन मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शक फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल में शानदार एक्शन और बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेलर में थॉर के नाम से सिनेप्रेमियों के दिलों में जगह बनाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ अपने अलग अंदाज से दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं। मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल के ट्रेलर को यूट्यूब पर 37 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि मैन इन ब्लैक की आखिरी फिल्म साल 2012 में आई थी। दर्शकों ने फिल्मों को काफी पसंद किया था। वहीं मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल में क्रिस हेम्सवर्थ और अभिनेत्री टेस्सा थॉम्पसन के अलावा रेबेका फर्ग्युसन, कुमैल ननजियानी और राफे स्पैल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एफ. ग्रे ने किया है। मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल अगले साल 14 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें