दक्षिण के सुपरस्टार मोहनलाल पर आपत्तिजनक वीडियो को पोस्ट करने वाले शख्स को पेरुंबवुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने निर्माता एंथनी पेरलबावूर और मोहनलाल पर वीडियो अपलोड की थी।
त्रिचूर में रहने वाले इस शख्स की पहचान 23 वर्षीय नसीह अशरफ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि नसीह से पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका आईक्यू न्यूटन से किसी एंगल से कम नहीं है। उसके इस बयान से पुलिस उसे दिमागी तौर पर फिट नहीं मान रही है।
गौरतलब है कि उसने जो सेल्फी वीडियो अपलोड किया था उसमें वह कहता सुना जा सकता है कि मोहनलाल और एंथनी वो दो शख्स हैं जो रैकेट चलाते हैं और लाखों कमाते हैं,मुझे इस बात का पता तब चला जब मैं अपने दोस्त से मिलने गया।
नसीर कहता है कि मेरे पास करोड़ों रुपये हैं और संपत्ति है और कई साइन किए हुए चेक छोड़कर आया हूं। पांच दिन बाद जब वीडियो वायरल हुआ तब निर्माता एंथनी ने पुलिस में
मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि युवक को जमानत दे दी गयी है क्योंकि उसके परिजनों ने उसकी रिपोर्ट दिखाई जिसमें वह मानसिक तौर पर बीमार बताया गया है।