मैं वापस आऊंगा, इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम-पीटीआई
अब खुद शख्स ने दी सफाई
वीडियो में नजर आने वाले शख्स ने खुद सामने आकर इन आरोपों को गलत बताया है। दुष्यंत अरोड़ा, जो पेशे से वकील और कॉलमिस्ट हैं, उन्होंने एक्स पर जवाब देते हुए कहा, ‘मैं वही आदमी हूं। मुझे किसी ने हायर नहीं किया था। और वेदांग भी उस समय भावुक थे और उनकी आंखों में भी आंसू थे।’
यूजर्स का मजाकिया सवाल
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनसे सवाल किया, ‘कौन मर गया था वैसे?’ इस पर दुष्यंत ने भावुक जवाब दिया, ‘मेरी दादी। जैसे फिल्म में एक दादा-दादी को अल्जाइमर है, वैसे ही मेरी दादी को भी था। अभी मुश्किल से एक महीना हुआ है… शुक्रिया। मुझे पता है आप ताना मार रहे थे, लेकिन कोई बात नहीं।’
ये भी पढ़ेंं- ‘अभी मुझे बहुत आगे जाना है’, वेदांग रैना ने ‘मैं वापस आऊंगा’ को बताया खास, शेयर की BTS तस्वीरें और भावुक नोट