फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण केसः पिता की पुण्यतिथि मनाने 2 घंटे के लिए जेल से बाहर आए दिलीप

Wed, 06 Sep 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
दिलीप
विज्ञापन
मलयाली एक्टर दिलीप पिछले दो महीनों से अलूवा जेल में हैं। उन पर एक्ट्रेस को किडनैप और रेप करवाने का आरोप है। दिलीप को उनके पिता की पुण्यतिथि पर दो घंटे के लिए जेल से बाहर लाया गया। दिलीप की अर्जी पर कोर्ट ने ये आदेश दिया था।
विज्ञापन


दिलीप सुबह 8 बजे अपने घर पहुंचे जहां उनकी पत्नी काव्या माधवन और बेटी मीनाक्षी मौजूद थीं। पुण्यतिथि की रस्मों के बाद उन्हें फिर से जेल लाया गया। दिलीप के बाहर आने से पहले दिलीप की पत्नी और बेटी उनसे मिलने अलुवा जेल पहुंची थीं।

पढ़ें- 2 साल से गायब है संजय दत्त के साथ काम कर चुका ये हीरो, GF के साथ निकला था फिर घर नहीं लौटा

उनके कई एक्टर और दोस्त भी जेल में उनसे मिलने पहुंचे थे। दिलीप को पुलिस ने इस अपहरण केस का मास्टरमाइंड मानते हुए 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था। दिलीप ने 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का न केवल अपहरण करवाया था बल्कि उसकी तस्वीरें खींचने और अश्लील वीडियो बनाने को भी कहा था। 
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दिलीप ने ये साजिश साल 2013 में ही रची थी। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को डेढ़ करोड़ रुपए भी दिए थे। दिलीप के ड्राइवर पुल्सर सुनील ने पुलिस को बताया था कि दिलीप ने कई एंगल से अभिनेत्री का वीडियो बनाने को कहा था। 

पढ़ें- सनी लियोनी ने पहली बार खोले राज, बड़े-बड़े स्टार्स कैसा सुलूक करते थे उनके साथ

इस मामले में पुल्सर सुनील और दिलीप के मैनेजर समेत कुल 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। दिलीप को एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स यानि कि अमा (AMMA) ने न केवल प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है बल्कि कोषाध्यक्ष के पद से भी निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें