मल्लिका शेरावत का फिल्मी कॅरियर इन दिनों जरा मंदा चल रहा है। शायद यही वजह है कि वह अब सच्चा प्यार तलाश करने निकलेंगी। मल्लिका शेरावत जल्द खुद के लिए एक दूल्हा तलाशते हुए दिखेंगी।
मल्लिका शेरावत भी अब टीवी के रियलिटी शो के जरिए अपना जीवनसाथी तलाशने आ रही हैं। जी हां मल्लिका भी रियलटी शो 'द बैचलरेट इंडिया' के जरिए अपना पार्टनर तलाशेंगी।
हाल ही में इस रियलिटी शो के शुरू करने की बात हुई है। इस रियलिटी शो में मल्लिका अपने लिए सही जीवन साथी तलाशेंगी।
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब कोई सेलिब्रिटी किसी रियलटी शो के जरिए अपना पार्टनर तलाशे। टेलीविजन पर 'राखी का स्वयंवर','रतन का रिश्ता','राहुल दुल्हनिया ले जाएगा'जैसे स्वयंवर हो चुके हैं।
अब देखते हैं कि मल्लिका शेरावत को उनके सपनों का राजकुमार इस स्वयंवर में मिलता है या नहीं।