मल्लिका शेरावत की आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में एक रोल आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल को भी ऑफर की गई थी। केजरीवाल मल्लिका शेरावत के साथ दिखते-दिखते रह गए। इस फिल्म के निर्माता के. सी. बोकाड़िया के अनुसार उन्होंने एक सोशल ऐक्टिविस्ट के किरदार के लिए केजरीवाल से बात की थी। लेकिन बात नहीं बनी, तब नसीरुद्दीन शाह को उस किरदार के लिए राजी किया गया।
इसके साथ खबर यह भी है कि 2012 में केजरीवाल को इसी फिल्म के लिए जर्नलिस्ट का किरदार भी ऑफर किया गया था। उस समय वह अन्ना के आंदोलन से जुड़े थे। बोकाड़िया ने बताया कि सोशल ऐक्टिविस्ट का किरदार अरविंद केजरीवाल निभाने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों से इसे नसीर साहब ने निभाया। मुझे लगता है नसीर साहब के किरदार के बिना यह फिल्म पूरी नहीं हो सकती थी।
'डर्टी पॉलिटिक्स' से नहीं होगा कोई विवाद
फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' को लेकर कहना है कि इस फिल्म से कोई विवाद नहीं होगा। वहीं फिल्म के पोस्टर पर तिरंगे झंडे को लेकर भी फिल्म निर्माता मानते हैं कि वह प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया है गया है, न कि जानबूझ कर विवाद पैदा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया है।
बोकाड़िया ने फिल्म को भंवरी देवी केस से प्रभावित बताते हुए कहा कि मैंने पहले ही यह बात साफ कर दी थी कि यह फिल्म भंवरी देवी केस पर आधारित है। उस बात पर मैं अब भी कायम हूं। लेकिन, इसमें सिर्फ अनोखी देवी का किरदार ही भंवरी देवी से प्रेरित है। इसके अलावा अन्य काफी किरदार नए हैं। इनमें नसीरुद्दीन शाह वाला किरदार, रियल भंवरी देवी केस में नहीं था।