'ख्वाहिश' और 'मर्डर' जैसी फिल्मों में काम करने वाली मल्लिका का कहना है कि वह दर्शकों के सामने अपनी वर्तमान पहचान नहीं बदल सकती, लेकिन इसके साथ-साथ स्वयं को गम्भीर अभिनेत्री के रूप में प्रस्तुत करना चाहती हैं।
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को उम्मीद है कि वह अपनी नई फिल्म 'लव किस्मत पैसा दिल्ली' में यथार्थवादी लड़की के किरदार से छवि बदलने में कामयाब हो जाएंगी।
मल्लिका बातचीत के दौरान बताया, "लोगों की सोच बदलना मेरे हाथों में नहीं है। लेकिन मैं निश्चित रूप में लोगों की सोच में कुछ चीजें और जोड़ना चाहती हूं।"
मल्लिका ने कहा, "फिल्म एक थ्रिलर है और इसमें उत्तर भारत की संस्कृति दिखाई गई है। आमतौर पर मैं जो किरदार करती हूं वे बहुत ग्लैमरस होते हैं। यह एक यथार्थवादी किरदार है और इसमें दिल्ली की बेतुकी लड़की जैसा कुछ नहीं है।"
मल्लिका ने कहा, "मैंने फिल्म में अपने कलाकार को अधिक दिखाने की कोशिश की है। मेरे प्रशंसकों ने मुझे 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'अगली और पगली' जैसी फिल्मों में देखा है।"
गौरतलब है कि शुक्रवार को रिलीज हुई 'लव किस्मत पैसा दिल्ली' (केएलपीडी) में मल्लिका अपने कोस्टार विवेक ओबरॉय के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।