फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयालम अभिनेता सबरी नाथ का निधन, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

Fri, 18 Sep 2020 10:58 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मलयालम टेलीविजन अभिनेता सबरी नाथ का निधन।
  • 43 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
  • बैडमिंटन खेलते समय आया कार्डियक अरेस्ट।
विज्ञापन
सबरी नाथ - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री से लोगों के लिए लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में कुछ महीनों के अंतराल में कई दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा है। वहीं अब मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से भी एक दुखद खबर आई है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता सबरी नाथ का निधन हो गया है। जिससे उनके प्रशंसको और इंडस्ट्री जगत के लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


सबरी नाथ महज 43 साल के थे। गुरुवार को अचानक कार्डियक अरेस्ट की वजह से सबरी नाथ ने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबरी नाथ बैडमिंटन खेल रहे थे। अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें पास के ही त्रिवेंद्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सबरी नाथ के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

सबरीनाथ के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में सबरी नाथ के यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह देने पर उनके प्रशंकों को यकीन ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

 
 

गौरतलब है कि सबरी नाथ ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम सीरियल मिन्नूकेट्टू से की थी। सबरीनाथ अमाला, स्वामी अयप्पन और श्रीपदम जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: #हिंदीहैंहम: आर माधवन आज कहेंगे दिल की बात, अमर उजाला फेसबुक पेज और यूट्यूब पर सीधा प्रसारण

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें