फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malayalam actress assault case: केरल उच्च न्यायालय ने दिलीप को 31 जनवरी से पहले अपना मोबाइल फोन सौंपने का दिया आदेश

Sat, 29 Jan 2022 12:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेता दिलीप को 31 जनवरी सुबह 10:15 बजे से पहले अपना मोबाइल फोन पुलिस को सौंपने का आदेश दिया है। साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेता दिलीप को 31 जनवरी सुबह 10:15 बजे से पहले अपना मोबाइल फोन पुलिस को सौंपने का आदेश दिया है। इससे पहले एक्टर ने अपना फोन जांच अधिकारी को सौंपने से इनकार कर दिया था। दिलीप ने जांच अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उन्होंने अपना फोन पुलिस को सौंप दिया, तो फोन में मौजूद चीजों के आधार पर झूठी कहानियां गढ़ी जाएंगी। 

विज्ञापन


बता दें कि केरल क्राइम ब्रांच ने कहा था कि साजिश का मामला दर्ज होने के बाद दिलीप और अन्य ने अपने फोन की अदला-बदली कर ली थी। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के लिए अभिनेता से उनका फोन सौंपने को कहा था।

यौन शोषण का आरोप झेल रहे दिलीप
साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में जांच चल रही है। एक्टर के खिलाफ साजिश रचने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। 2017 में एक अभिनेत्री ने दिलीप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वह कई हफ्तों से न्यायिक हिरासत में थे। दिलीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को पैसे दिए थे। साथ ही जांच अधिकारियों को धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें