फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: तुर्की के रेस्टोरेंट में मलाइका का जबरदस्त बेली डांस, बैकलेस क्रॉप टॉप में दिखा बोल्ड अंदाज

Thu, 09 Jun 2022 06:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री मलाइका इन दिनों तुर्की में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। अब लेटेस्ट वीडियो में वह एक रेस्टोरंट में बेली डांस करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों तुर्की में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। अपने जुदा अंदाज के लिए जानी जाने वाली मलाइका तुर्की की खूबसूरत लोकेशन से ग्लैमरस अंदाज में तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने तुर्की से एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बार फिर से उनका बोल्ड और बिंदास अंदाज दिखाई दे रहा है। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

मलाइका ने किया बेली डांस
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें वेकेशन को खुलकर एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने तुर्की की कई जगहों की शानदार झलक दिखाई है। जिसमें उन्हें मस्ती भरे अंदाज में तुर्की की सड़कों पर टहलते, वहां का फूड एंजॉय करते, शॉपिंग करते हुए देखा जा सकता है। वहीं मलाइका एक रेस्टोरेंट में ग्लैमरस अंदाज में बेली डांस करते हुए भी नजर आ रही हैं। बैकलेस क्रॉप टॉप में अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज दिखा है।
विज्ञापन

वीडियो में मलाइका के चेहरे की खुशी देखकर ही पता चल रहा है कि वह अपने वेकेशन को जमकर एंजॉय कर रही हैं, हालांकि इस बार अर्जुन कपूर उनके साथ नहीं हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा अर्जुन कपूर, वहीं दूसरे यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, वाह मल्ला,(मलाइका) खूबसूरत जगह और बहुत खूबसूरत आप। इसी तरह से अन्य नेटिजन्स भी उनकी पोस्ट पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें