फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने की फनी पोस्ट, कृति सेनन ने साझा की पुरानी तस्वीर; कई सेलेब्स ने फराह खान को किया बर्थ डे विश

Fri, 09 Jan 2026 02:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 Farah Khan Birthday: आज बॉलीवुड की चर्चित कोरियोग्राफर, डायरेक्टर फराह खान अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
फराह खान, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह खान ने अपना जन्मदिन जहां फरहान अख्तर के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं कई सेलेब्स ने फराह खान को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका अरोड़ा और कृति सेनन ने फराह खान के बर्थ डे पर सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। 

मलाइका ने शेयर की फनी पोस्ट 

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने फराह खान के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। साथ ही एक फनी मैसेज भी लिखा है। साथ ही बर्थ विश करते हुए ‘लव यू’ लिखा है। मलाइका और फराह खान पुरानी दोस्त हैं। यहां तक की मलाइका के करियर के सबसे हिट आइटम नंबर ‘छैया छैया’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ फराह खान ने ही कोरियोग्राफ किए थे। 

विज्ञापन


कृति सेनन ने भी बर्थ डे विश किया 
कृति सेनन ने भी फराह खान को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं रही हैं। फराह और अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में प्यार से फराह खान कृति को गाल पर किस कर रही हैं। 



इन सेलेब्स ने भी किया विश
फराह खान को जन्मदिन पर सोनम कपूर, हुमा कुरैशी और शिल्पा शेट्टी ने भी विश किया है। सभी ने हुमा पर खूब प्यार लुटाया है। इन सभी के साथ फराह खान ने कभी ना कभी फिल्मों में काम किया है।



जोया अख्तर ने शेयर की बचपन की तस्वीर

आज फराह खान अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं, वहीं फरहान अख्तर भी अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने साथ में अपना बर्थ डे केक काटा है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। यह दोनों एक-दूसरे के फर्स्ट कजिन हैं। जोया अख्तर यानी फरहान अख्तर की बहन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें फराह और फरहान की बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इनमें दाेनों डांस कर रहे हैं। इसके बाद एक वीडियो जोया अख्तर ने शेयर किया है, जिसमें फराह खान, फरहान अख्तर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 
 


फराह खान का करियर फ्रंट
 फराह खान इन दिनों बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं। वह बतौर कंटेंट क्रिएटर यूट्यूबर पर काम कर रही हैं। इन दिनों वह अपने एक कुकिंग व्लॉग को लेकर चर्चा में हैं। वह सेलेब्स के घर जाती हैं, उनके साथ कुकिंग करती हैं, उनका इंटरव्यू लेती हैं। यह कॉन्सेप्ट लोगों को पसंद आता है। साथ ही टीवी जगत में भी वह रियलिटी शोज जज करती हैं। 




 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें