फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, वायरल वीडियो से सच आया सामने

Wed, 26 Nov 2025 02:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है। आज मलाइका को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। 
 
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा के जीवन में नया साथी आने की खबरें जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका अब 33 साल के हीरा व्यापारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। आज मलाइका और हर्ष को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही उनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो
आज 26 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक बार फिर से देखा गया। दोनों अलग-अलग चल रहे थे, थोड़ी दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन आखिर में एक ही कार में साथ बैठकर निकले। मलाइका पहले कार में बैठीं, उसके कुछ देर बाद हर्ष भी उसी कार में सवार हो गए। फिलहाल, मलाइका और हर्ष ने इन डेटिंग अफवाहों पर कुछ नहीं कहा है।

कब शुरू हुईं हर्ष के साथ डेटिंग की अफवाह
हर्ष और मलाइका की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब 29 अक्तूबर को मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में दोनों को एक साथ देखा गया था। कॉन्सर्ट के दौरान मलाइका और हर्ष एक-दूसरे से बातें करते नजर आए। वहीं शो खत्म होने के बाद दोनों एक साथ ही बाहर निकले।

अर्जुन से ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका और अर्जुन कपूर ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों का रिश्ता 2024 में खत्म हो गया। अर्जुन ने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान खुद कबूल किया था कि वो अब सिंगल हैं।
 
विज्ञापन

मलाइका का करियर
50 साल की मलाइका इन दिनों काफी एक्टिव हैं। हाल ही में 'थामा' का म्यूजिक वीडियो 'पॉइजन बेबी' रिलीज हुआ, जिसमें उनका डांस लोगों को बहुत पसंद आया। अब वह करण जौहर के शो 'पिच टू गेट रिच' में नजर आईं। अभी वह नवजोत सिंह सिद्धू और शान के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: श्रीराम राघवन ने 'इक्कीस' में धर्मेंद्र के किरदार को लेकर किया खुलासा, बोले- 'कैमरा ऑन होते ही उनका दूसरा...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें