फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: छुट्टियां मनाकर लौट रहीं मलाइका एयरपोर्ट पर हुईं भ्रमित, अभिनेत्री से अनजाने में हुई यह चूक

Mon, 05 Aug 2024 08:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलाइका अरोड़ा मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान अभिनेत्री ने जल्दबाजी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की कार को अपनी कार समझ लिया। 
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने निजी जीवन की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह छुट्टियां मनाने मालदीव गई थीं, जहां से उन्होंने कई तस्वीरें साझा कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था। अब मलाइका मुंबई वापस लौट चुकी हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उनसे एक चूक भी हो गई। 
विज्ञापन

Saira Banu: दिलीप कुमार की यादों में खोई दिखीं सायरा बानो, पोस्ट साझा कर बताया 'मुगल-ए-आजम' को महान फिल्म

मलाइका अरोड़ा हुईं भ्रमित
दरअसल, जल्दी-जल्दी में अभिनेत्री सिद्धार्थ मल्होत्रा की कार को अपनी कार समझ बैठीं। हालांकि, पैपराजी ने उन्हें तुरंत इस बारे में बताया, जिसके बाद वह मुस्कुराते हुए अपनी कार की ओर बढ़ती दिखीं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन

Hansal Mehta: शेख हसीना पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा, 'फराज' के प्रतिबंध को यादकर कही यह बात


 
ब्रेकअप की लग रहीं अटकलें
हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब सुनने को मिलीं। वहीं, एक फैशन कार्यक्रम के दौरान दोनों को देखा गया है, लेकिन ये दोनों सितारे एक दूसरे से दूर-दूर बैठे नजर आए। वहीं, इस कार्यक्रम के एक अन्य वीडियो में मलाइका अर्जुन के सामने से निकल गईं, जिससे उनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं। 
Raghav Juyal: डांसर बनने आए राघव जुयाल पर ऐसे चढ़ा अभिनय का रंग, बताया 'ग्यारह ग्यारह' में काम करने का अनुभव

इस फिल्म में दिखेंगे अर्जुन
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं।  रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Smith Seth: स्वदेस का नन्हा चीकू अब हो चुका गबरू जवान, एक्टिंग छोड़ आजकल क्या कर रहे स्मिथ सेठ?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें