मैं हर बात पर रिएक्ट नहीं करती
मलाइका का मानना है कि उम्र के साथ सोच भी बदलती है। उन्होंने आगे कहा ‘अब मैं हर बात पर रिएक्ट नहीं करती। मुझे समझ आ गया है कि जो लोग आलोचना करते हैं, वह उनके बारे में ज्यादा बताता है, न कि मेरे बारे में। मेरी खुशी अब इस बात में है कि मैं खुद को जानती हूं और उसी में खुश हूं।’
दूसरों को खुश करने की जरूरत नहीं
उन्होंने यह भी माना कि पहले वह भी बाकी लोगों की तरह सोचती थीं कि कहीं वह ज्यादा बोल्ड, ज्यादा ओपन या ज्यादा अलग तो नहीं हैं। लेकिन अब उन्हें एहसास हो गया है कि यही उनकी ताकत है।
ये भी पढ़ें- रातों-रात बन गईं थीं पूरे देश की क्रश, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई याददाश्त; अब करना चाहती हैं फिल्मों में वापसी
मलाइका ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘आज मैं जैसी हूं, उसे बिना किसी माफी के अपनाती हूं। अब मुझे खुद को बदलकर दूसरों को खुश करने की जरूरत नहीं लगती। अपनी जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे अपने आप में ही सुकून मिलता है।’