सार
Arjun Kapoor and Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हुए काफी वक्त हो चुका है। सोमवार रात अचानक दोनों की मुलाकात फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग पर हुई। इस मुलाकात पर दोनों ने कैसा रिएक्शन दिया है, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
इवेंट में अचानक मिले मलाइका और अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में ब्रेकअप के बाद भी कई सेलेब्स दोस्त बने रहते हैं। लेकिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ ऐसा नहीं है। यही वजह है कि जब अचानक दोनों की मुलाकात फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग पर हुई तो अजीब सी स्थिति बन गई। दाेनों ने स्थिति संभालते हुए एक दूसरे को गले लगाया और आगे बढ़ गए। मलाइका और अर्जुन की मुलाकात का यह वीडिया अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
पहले एक-दूसरे को अनदेखा करते दिखे दोनों
फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग पर अर्जुन कपूर अपनी बहन जान्हवी कपूर को सपोर्ट करने पहुंचे थे। मलाइका भी इवेंट में शामिल हुई। एक अन्य वायरल वीडियो में अचानक दोनों आमने-सामने आ गए। यह देखकर मलाइका ने पहले अर्जुन को अनदेखा करने की कोशिश की। अर्जुन ने भी एक झलक मलाइका को देखा और फिर वह नेहा धूपिया से बात करने लगे। बाद में मलाइका उस जगह से दूर चली गईं।
दोबारा मिले तो लगाया गले
बाद में इसी इवेंट में दोनों एक बार फिर एक दूसरे के सामने आए। इस बार दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया लिया। अर्जुन ने मलाइका से कुछ पूछा। मलाइका ने उस बात का जवाब दिया और फिर वो वहां से चली गईं।
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
यूजर्स ने भी इस वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिए हैं। यह यूजर लिखता है, ‘सारा प्यार एक तरफ और यह अजीब पल एक तरफ, जीना इसी का नाम है।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ऑकवर्ड मोमेंट।’ एक फैन तो मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच सब ठीक होने की उम्मीद करता दिखा।