बॉलीवुड के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोडी को फैंस ने काफी पसंद किया है। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है, हालांकि कपल ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए नजर आए हैं। लेकिन इन दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं। मलाइका ने भी एक बार फिर से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है और इसी के साथ बॉलीवुड के गलियारों में इनके ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई हैं।