फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika & Amrita: इस सीरीज में साथ नजर आएंगी मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा, निजी जिंदगी पर खोलेंगी कई राज

Sat, 17 Sep 2022 12:26 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को फिल्मी दुनिया में 'अरोड़ा सिस्टर्स' के नाम से जाना जाता है और अब दोनों इसी नाम से एक शो लेकर आ रही हैं, जिसमें दोनों अपनी निजी जिंदगी पर कई खुलासे करेंगी। 
विज्ञापन
अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा फिल्मी दुनिया की हॉट अभिनेत्री हैं, जो बेशक अब एक्टिंग में सक्रिय नहीं हैं लेकिन वह रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं। इसी वजह से मलाइका सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। इसके अलावा, मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिदंगी की वजह से भी खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। वह एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। लेकिन अब फैंस के पास मलाइका की निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानने का मौका है। दरअसल, मलाइका और उनकी बहन अमृता एक साथ सीरीज में नजर आएंगी, जिसमें दोनों अरोड़ा बहनें मिलकर अपनी निजी जिंदगी पर बात करेंगी।

विज्ञापन

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की इस सीरीज का नाम 'अरोड़ा सिस्टर्स' होगा। इस शो में दोनों बहनें अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात करती नजर आएंगी। इस दौरान दोनों अपने करीबी दोस्त, परिवार, लाइफस्टाइल के अलावा उन चीजों का जिक्र करेंगी, जो वह आमतौर पर करती हैं लेकिन किसी को बताती नहीं हैं। 
विज्ञापन

इसके अलावा, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा एक और शो में नजर आएंगी। लेकिन यह 'अरोड़ा सिस्टर्स' से अलग होगा। इस शो की खास बात यह है कि इसमें मलाइका और अमृता की गर्ल गैंग भी नजर आएंगी। बता दें कि मलाइका और अमृता की गर्ल गैंग बॉलीवुड गलियारों में अपनी पार्टीज के लिए जानी जाती है। इस गैंग में मलाइका और अमृता के अलावा करीना कपूर, करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला शामिल हैं। यह पांचों लंबे समय से दोस्त हैं और जब भी समय मिलता है, उसे साथ बिताती हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि शो में अमृता और मलाइका के साथ करीना और करिश्मा नजर आएंगी, जो कपूर 'सिस्टर्स' के नाम से जानी जाती हैं। यह चारों मिलकर इस सो में पार्टी और वर्कफ्रंट को लेकर कई बातें करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें