बॉलीवुड के मिस्टर 'परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम की आने वाली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का गाना 'मैं कौन हूं' इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। अब फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुत्कता बनाए रखने के लिए फिल्म मेकर्स ने 'मैं कौन हूं' गाने की मेकिंग का वीडियो रिलीज किया है।
इस वीडियो में आमिर खान इस फिल्म में जायरा द्वारा निभाए गए किरदार के बारे में बता रहे हैं। वो बता रहे हैं कि इंसिया का किरदार बेहद टैलेंटेड सिंगर का है।
इससे पहले, 21 अगस्त को फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
'मैं कौन हूं' गाना 16 साल की मेघना मिश्रा ने गाया है। गाने का म्यूजि अमित मिश्रा ने दिया है और कौसर मुनीर ने गाने के बोल लिखे हैं।
इस फिल्म में आमिर खान भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। आमिर इसमें संगीतकार की भूमिका में नजर आएंगे जो जायरा को म्यूजिक की शिक्षा देता है। म्यूजिक पर आधारित इस फिल्म की टैगलाइन है, 'ड्रीम देखना तो बेसिक होता है।'
'सीक्रेट सुपरस्टार' को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी। पहले ये फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी लेकिन शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म से रिलीज डेट क्लैश हो रही थी जिस वजह से आमिर ने इसकी रिलीज दिवाली पर करने का फैसला लिया था। अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'गोलमाल 4' भी दिवाली पर रिलीज की जाएगी। ऐसे में इस साल दीवाली पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होंगी।