राजकुमार राव इस वक्त काफी सारी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जल्द ही 'बहन होगी तेरी' और 'राब्ता' में नजर आएगें। कहा जाता है कि राजकुमार की फिल्मों का बजट काफी कम रहता है लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'शादी में जरूर आना' की बात करें तो ये बात झूठी साबित हो जाएगी।
राजकुमार की इस फिल्म के एक सेट पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। फिल्म में एक भव्य शादी का सेट तैयार करना था जिसकी लागत 2 करोड़ रुपये आई है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'मेकर्स के लिए पैसा कोई मुद्दा नहीं था। वह जल्द से जल्द सेट तैयार चाहते थे। सेट डिजाइनर शबिउल हासन और आर्ट डायरेक्टर अरुप अदिकारी ने तीन दिन में ये सेट बना दिया।' मेकर्स चाहते थे कि शादी का सेट बॉलीवुड में आई पिछली सभी फिल्मों से अलग दिखे।
ये भी पढ़ें: 'मोहल्ले की लड़कियां दोस्त होती हैं लवर नहीं'- ट्रेलर बहन होगी तेरी
इस फिल्म से डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की पत्नी रत्ना सिन्हा निर्देशन में डेब्यू कर रही हैं। राजकुमार के अलावा फिल्म में कृति खरबंदा भी मुख्य भूमिका में हैं। 'शादी में जरूर आना की ज्यादातर शूटिंग इलाहाबाद,लखनऊ और कानपुर में हुई है।
ये भी पढ़ें: 'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज, कृति-सुशांत की गजब केमेस्ट्री