फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makarand Deshpande: मकरंद देशपांडे प्रोड्यूस पहली शॉर्ट फिल्म ‘द प्रेयर’, दिल को झकझोर देने वाली है कहानी

Tue, 04 Feb 2025 06:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अच्छी कहानियां शॉर्ट फिल्मों के जरिए भी दर्शकों को देखने को मिलती हैं। ऐसी ही एक शॉर्ट फिल्म ‘द प्रेयर’ है। इस फिल्म को अभिनेता मकरंद देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अदिति पोहनकर ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
मकरंद देशपांडे की बतौर निर्माता पहली शॉर्ट फिल्म ‘द प्रेयर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मकरंद देशपांडे की बतौर निर्माता पहली शॉर्ट फिल्म ‘द प्रेयर’ दिल को झकझोर देने वाली कहानी कहती है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। इस फिल्म को निवेदिता पोहनकर ने लिखा और निर्देशित किया है। शॉर्ट फिल्म में अदिति पोहनकर, मकरंद देशपांडे और स्मिता जयकर ने अभिनय किया है। 

विज्ञापन


क्या है शॉर्ट फिल्म की कहानी 
शॉर्ट फिल्म ‘द प्रेयर’ एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने भाई की जान बचाने के लिए स्ट्रगल कर रही है। वह भाग्य और प्रार्थना की ताकत के बीच फंसी हुई है। फिल्म की डायरेक्टर निवेदिता पोहनकर कहती हैं, ‘आस्था एक बहुत ही निजी चीज है। यह धर्म से बंधी हुई नहीं है। यह दिल की एक पुकार है। इसी इंसानी और मानवीय भावना की खोज हमारी फिल्म करती है।’ 

डायरेक्टर को हुआ कमाल का अनुभव 
डायरेक्टर निवेदिता पोहनकर आगे कहती हैं, शॉर्ट फिल्म ‘द प्रेयर’ का निर्देशन करना कमाल का अनुभव था। इसने मुझे एक शानदार टीम के साथ काम करने और एक बेहतरीन कहानी बताने का मौका दिया।’ यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या विश्वास वास्तव में भाग्य को बदल देता है? या फिर यह हमें बस मुश्किलों का सामना करने का साहस देता है। 
विज्ञापन


फिल्म के साथ जुड़ी है शानदार टीम 
अमित रॉय ने शॉर्ट फिल्म ‘द प्रेयर’ की सिनेमैटोग्राफी की है। दीपा भाटिया ने इसकी एडिटिंग की है। कुणाल मेहता और परीक्षित लालवानी द्वारा इमर्सिव साउंड डिजाइन, री-रिकॉर्डिंग का काम किया गया है। इसके अलावा टुबी का म्यूजिक शॉर्ट फिल्म को खास बनाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें