अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोशन तस्वीर शेयर कीे है, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'कृतज्ञता, फसल और नई शुरुआत के इस मौके पर सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' अक्षय जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और 'हैवान' में नजर आएंगे।
जैकी श्रॉफ का पोस्ट
मकर संक्रांति के इस शुभ अवसर पर जैकी श्रॉफ ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। जैकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया और साथ ही अपने फैंस को मकर संक्रांति की बधाई दी है।
शेखर सुमन का पोस्ट
शेखर सुमन ने इंस्टाग्राम पर पतंग उड़ाने के तरीके का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने की सीख दी। इसके साथ ही शेखर ने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।'
अहान शेट्टी
अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुनील और अहान एक साथ 'बॉर्डर' फिल्म का मशहूर गाना 'जाते हुए लम्हों' गाते नजर आए। इसी के साथ अहान ने कैप्शन में लिखा, 'वक्त के साथ पतंग बदलती है, पर विरासत की डोर हर उड़ान को ताकत देती है। पतंग और डोर- अलग सही, पर हमेशा जुड़े हुए।' आपको मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।'