"मेजर" की टीम ने राजनाथ सिंह को दिखाया फिल्म का ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के एक्टर अदिवि शेष और डायरेक्टर शशि किरण टिक्का ने दिल्ली में रक्षा मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान टीम ने केंद्रीय मंत्री को फिल्म का ट्रेलर दिखाया और नेशनल हीरो की कहानी पर चर्चा भी की। अदिवि शेष ने फिल्म में मेजर संदीप की मुख्य भूमिका निभाई है। राजनाथ सिंह ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ फिल्म के स्लोगन से पर्दा उठाया। फिल्म का स्लोगन तिरंगे के फॉन्ट में 'जान दूंगा देश नहीं' एक सफेद कैनवास पर काफी उभर कर सामने आ रहा था। इन शब्दों को अपने जीवन में बसा लेने वाले मेजर संदीप ने अपनी पूरी जिंदगी इन्हीं शब्दों के सहारे गुजार दी। फिल्म का यह नारा फिल्म की आत्मा को उजागर करता है, जिस भावना से उन्होंने दुनिया को देखा। उनके लिए देश हमेशा पहले आया।
"मेजर" की टीम ने राजनाथ सिंह को दिखाया फिल्म का ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री ने उनके प्रयासों के लिए टीम की सराहना की। राजनाथ सिंह जी ने भारत के एक वीर नायक की कहानी पेश करने के लिए निर्देशक शशि किरण टिक्का और अदिवि शेष को बधाई दी। निर्माता जल्द ही रक्षा मंत्री और उनके परिवार के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगे। संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित मेजर में देश के इस वीर जवान के जीवन के अलग-अलग पड़ाव देखने को मिलेंगे, जिसमें उनके समर्पण, साहस, बलिदान, प्रेम और जीवन की भावना की झलक बेहद खूबसूरती से समेटी गई है। फिल्म का डायरेक्शन शशि किरण टिक्का ने किया है। फिल्म में अदिवी शेष के साथ शोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाश राज, रेवती और मुरली शर्मा जैसे स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। 3 जून 2022 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को दर्शक हिंदी, तेलुगु और मलयालम में देख सकेंगे