फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग में पहुंचे इम्तियाज अली, वेदांग रैना और अंजना सुखानी ने दिए पोज

Thu, 11 Jun 2026 08:52 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Main Wapas Aaunga Screening: दिग्गज फिल्ममेकर इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई है। इसमें कई कलाकार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मैं वापस आऊंगा की स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर काफी बज है। यह फिल्म कल यानी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म की मुंबई में स्पेशन स्क्रीनिंग हुई है। इसमें फिल्म के निर्देशक समेत कई कलाकार भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन


इम्तियाज अली और मुकेश छाबड़ा
फिल्म की स्क्रीनिंग में इम्तियाज अली के साथ मुकेश छाबड़ा भी पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की और गले मिले।
 


वेदांग रैना
बंटवारे पर आधारित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग में वेदांग रैना भी पहुंचे। उन्होंने मॉर्डन ड्रेस में कैमरे के सामने पोज दिए।
 


अंजना सुखानी
अभिनेत्री अंजना सुखानी भी 'मैं वापस आउंगा' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं हैं। उन्होंने नीली और हरी वेस्टर्न ड्रेस में कैमरे के सामने पोज दिए।
 


अनीश भट्ट
अभिनेता अनीश भट्ट फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग में पहुंचे। सिंपल लुक में उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए।
 


फिल्म की स्टारकास्ट
'मैं वापस आऊंगा' एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। इसमें दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना फिल्म में सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। फिल्म बंटवारे के दर्द को दिखाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें