मैं वापस आऊंगा, इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम-पीटीआई
फिल्म की दमदार वापसी
‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी नजर आ रहे हैं। फिल्म की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही थी। पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ और ओपनिंग वीकेंड में करीब 5.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
लेकिन इसके बाद फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। वीकडेज में टिके रहने के बाद दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने बाजी पलट दी और 4.30 करोड़ का कलेक्शन किया, जो पहले शुक्रवार के मुकाबले 130% ज्यादा है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: ‘क्या दोनों फिर से साथ आ गए हैं?’, तमन्ना-विजय को साथ देखकर फैंस ने पूछे सवाल, वायरल हुआ वीडियो
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना
- फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina