मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी गाना अपने जमाने का आइकॉनिक सॉन्ग था, जो कि रिलीज के वक्त लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। उस गाने में अक्षय के साथ सैफ दिखाई दिये थे, लेकिन सेल्फी फिल्म के इस गाने में सैफ की जगह इमरान हाशमी ने ले ली है। गाने में फैंस सैफ को मिस कर रहे हैं, लेकिन इमरान हाशमी उनकी कमी को पूरा करते दिख रहे हैं। वही टीजर में अक्षय कुमार शिमरी ग्रीन ब्लेजर और इमरान हाशमी शिमरी ब्लैक जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों सितारे जमकर डांस कर रहे हैं।
अक्षय कुमार और इमरान हासमी
- फोटो : सोशल मीडिया
सेल्फी फिल्म का गाना मैं खिलाड़ी 1 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि सेल्फी फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। अब देखना होगा कि 29 साल बाद फिर जब मैं खिलाड़ी फिल्म के गाने को फिर से क्रिएट किया गया है, क्या गाना वही पुराना वाला जादू जगाने में कामयाब हो पाता है?
यह भी पढ़ें: पठान ने ध्वस्त किए 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, यकीन न हो तो पढ़िए यह रिपोर्ट
बता दें कि इस ओरिजनल गाने को अभिजीत भट्टाचार्य, उदित नारायण और अनु मलिक ने गाया था और फ्रेम में जॉनी लीवर भी थे। जिसमें शिल्पा शेट्टी ने डबल रोल निभाया था और साथ ही रागेश्वरी भी इस फिल्म में नजर आई थी। यह फिल्म उस साल की टॉप 5 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल घोषित किया गया। राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'सेल्फी' में अक्षय और इमरान पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। 'सेल्फी' मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक है। जिसमें पृथ्वीराज और सूरज वेंजरमूडु ने मुख्य भूमिका निभाई थी।