फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahima Makwana: 'सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने का नहीं हुआ फायदा', काम नहीं मिलने पर छलका महिमा का दर्द

Sun, 19 Nov 2023 11:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महिमा मकवाना ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'अंतिम' में सलमान खान के साथ काम करने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिला।
विज्ञापन
महिमा मकवाना, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री महिमा मकवाना ने टीवी शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' से लोकप्रियता हासिल की, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने सलमान खान के साथ आयुष शर्मा अभिनीत फिल्म 'अंतिम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, सलमान खान के साथ काम करने पर भी उनके करियर का ग्राफ नहीं बढ़ा। अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपने करियर के बारे में बात की है।

विज्ञापन


अभिनेत्री को नहीं मिला काम
हाल ही में दिए इंटरव्यू में महिमा मकवाना ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'अंतिम' में सलमान खान के साथ काम करने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिला। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने इस बारे में कैमरे पर कभी बात नहीं की, लेकिन उनके किरदार पर किसी का ध्यान नहीं गया। लोग उनसे कहते हैं कि उन्होंने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है और उनके अभिनय की प्रशंसा भी करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें काम नहीं मिला। इस बात पर उन्हें आश्चर्य होता है कि तारीफ के बाद भी उन्हें काम क्यों नहीं मिला।
Janhvi Kapoor: 'जिया जले' पर जान्हवी ने किया मनमोहक डांस, एक्ट्रेस के मिजाज को देख फैन्स को आई श्रीदेवी की याद
विज्ञापन


बड़े ब्रांड तक नहीं बनी पहुंच
महिमा ने इंडस्ट्री में उपयोग हो रहे ब्रांड, मार्केटिंग और स्टार जैसे शब्दों के बारे में बात की, जो उनके लिए पूरी तरह से नई अवधारणाएं थीं। अपने टेलीविजन कार्यकाल के दौरान उनका ध्यान पूरी तरह से सेट पर दिखने और खुद को अभिनय के प्रति समर्पित करने पर केंद्रित था। काम के बाद वे आराम करने के लिए घर लौट आती थीं। नई मांगों के साथ बदलाव आया। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के बड़े ब्रांड तक पंहुचा उनके लिए कठिन था।
विज्ञापन

Miss Universe: कौन हैं मिस यूनिवर्स 2023 का ताज जीतने वाली शेन्निस पलासियोस, बन चुकी हैं मिस वर्ल्ड निकारागुआ

महिमा का वर्कफ्रंट
महिमा के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वे अब तक कई शोज में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, उन्हें 'सपने सुहाने लड़कपन के' से खास पहचान मिली। महिमा ने बाल कलाकार के तौर पर काम किया है। वे रियलिटी टीवी शो में अतिथि के रूप में भी नजर आईं। 'अंतिम' फिल्म की बात करें तो यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर 2021 में रिलीज हुई थी।
Sushmita Sen: शादी करने के लिए तैयार सुष्मिता! रोहमन ने दुल्हन के रूप में लेडी लव की तस्वीर शेयर कर बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें