महिमा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर से साझा की वजह
महिमा चौधरी ने आगे कहा कि जब उन्होंने अनुपम खेर से इंतजार करने को कहा तो अनुपम खेर ने जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, मैं इंतजार नहीं कर सकता। तुम कहां हो?' तब महिमा चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने बाल खो दिए हैं और तब से उन्हें वेब सीरीज और फिल्मों के लिए कॉल आ रहे हैं। यह बताते हुए महिमा रोने लगती हैं। जब अनुपम खेर ने इसकी वजह पूछी तो महिमा ने कहा, ' मैं घर पर नहीं हूं। अनुपम खेर ने कहा, 'क्यों?' तब महिमा ने बताया, 'मेरे बाल गिर रहे हैं। मैं कैंसर से जूझ रही हूं।' इसके बाद अनुपम खेर ने उन्हें दिलासा दी और कहा, 'तुम बहुत हिम्मती हो।' वीडियो में महिमा चौधरी अनुपम खेर से कहती हैं, 'जब आपका कॉल आया था तो मैं समझ गई कि अर्जेंट कॉल होगा।'