फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांची में दिखेगी गुजरे जमाने की एक हीरोईन

Fri, 20 Sep 2013 08:33 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
90 के दशक की एक नायिका सुभाष घई की अगली फिल्म कांची में दिखने जा रही है।
विज्ञापन


सुभाष घई की आगामी फिल्म 'कांची' में महिमा चौधरी एक स्पेशल गाने में दिखाई देंगी। चौदह साल पहले महिमा ने घई की फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचानेवाली इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो थे। इस हिट फिल्म के बाद घई और महिमा ने साथ काम नहीं किया, लेकिन दोनों का संपर्क बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर, अब महिमा सुभाष घई की फिल्म 'कांची' से जुड़कर काफी खुश हैं। कांची का गाना करते हुए उन्हें परदेस की शूटिंग की यादें ताजा हो आई थीं।

कांची में जिस गाने पर उन्होंने डांस किया है, उसके बोल हैं "कंबल के नीचे"। घई साहब के अनुसार यह एक चुलबुला पार्टी सौंग है। इसमें महिमा के अलावा कई और हीरोइनें भी नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें