फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: महेश मांजरेकर ने शुरू की नाना पाटेकर के साथ अगली फिल्म, जल्द होगा आधिकारिक एलान

Thu, 13 Feb 2020 12:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
महंश मांजरेकर, नाना पाटेकर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

मुंबई पुलिस से क्लीनचिट मिलने के बाद नाना पाटेकर जल्द ही फिर से कैमरे के सामने होंगे। मशहूर निर्माता निर्देशक महेश मांजरेकर ने नाना को लेकर नई फिल्म बनाने का फैसला किया है। अमर उजाला से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में महेश ने बताया कि फिल्म की पटकथा पर काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


हिंदी और मराठी सिनेमा के प्रतिष्ठित कलाकार रहे नाना पाटेकर पर मीटू अभियान के दौरान एक अभिनेत्री ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। नाना पाटेकर के तमाम दोस्तों ने तब उन्हें मानहानि का मुकदमा करने की सलाह दी थी। नाना के वकीलों का भी यही कहना रहा है कि कार्यस्थल पर यौन शोषण रोकने के कानूनों के तहत ये मानहानि का उपयुक्त मामला है। लेकिन नाना मुंबई पुलिस की जांच का इंतजार करते रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

नटसम्राट - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मुंबई पुलिस से मिली क्लीन चिट पर भी हालांकि अभिनेत्री ने असंतोष जाहिर किया है लेकिन नाना के करीबियों के मुताबिक कार्यस्थल पर यौन शोषण रोकने के कानून के अनुसार उनके खिलाफ दूसरा कोई मामला नहीं बनता है। इस पूरे मामले के दौरान नाना को अपने पुराने दोस्त निर्देशक महेश मांजरेकर का खुलकर समर्थन मिला है। महेश अब भी नाना पाटेकर को अपना जिगरी मानते हैं और उनके साथ ही अपनी अगली फिल्म बनाने की जुगत में हैं।

अमर उजाला के साथ एक खास मुलाकात में महेश ने बताया कि वह नाना पाटेकर के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। वह इसकी पटकथा पर काम शुरू कर चुके हैं और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। महेश मांजरेकर और नाना पाटेकर इससे पहले एक सुपरहिट मराठी फिल्म 'नट सम्राट' में साथ काम कर चुके हैं। नाना के बारे में महेश कहते हैं, 'नाना एक अड़ियल आदमी हैं, और मैं भी उनके जैसा ही एक अड़ियल आदमी हूं। लोगों ने मुझसे कहा था कि आप दोनों की जमेगी नहीं। लेकिन मेरी बीवी मेधा ने नाना के साथ ही फिल्म बनाने पर जोर दिया।' नाना पाटेकर को परदे पर आखिरी बार फिल्म 'काला' में रजनीकांत के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें