फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Manjrekar: रणदीप के दखल से परेशान हो महेश मांजरेकर ने छोड़ी थी वीर सावरकर बायोपिक, खुद किया खुलासा

Wed, 09 Aug 2023 04:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महेश मांजरेकर ने आगे कहा कि रणदीप हुड्डा ने इस किरदार के लिए जिस तरह रिसर्च किया, उससे वह काफी ज्यादा प्रभावित हुए। लेकिन, बाद में एक्टर का दखल काफी ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा-महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'स्वातंत्र वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्टर वीर सावरकर की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनय के साथ-साथ इस फिल्म में वह निर्देशक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। जी हां, इस आगामी फिल्म के जरिए रणदीप निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखने वाले हैं। बता दें कि पहले खबरें थीं कि इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी महेश मांजरेकर को दी गई है। मगर, बाद में पता चला कि रणदीप ही निर्देशन कर रहे हैं। हाल ही में महेश मांजरेकर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन


रणदीप के दखल से हुए परेशान?
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में महेश मांजरेकर ने खुलासा किया है कि सबसे पहले इस फिल्म में निर्देशन का काम उन्हें सौंपा गया था। मगर, इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने बहुत ज्यादा दखल दिया और कई बदलाव करने की कोशिश की। महेश मांजरेकर ने कहा कि फिल्म में किए गए इन बदलावों के कारण उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला किया।
Tv Actress: एल्विश से पहले इन कंटेस्टेंट्स पर आग बबूला हुए सलमान, जिसके बाद फैंस ने लगाई 'दबंग खान' की क्लास
विज्ञापन


एक्टर ने स्क्रिप्ट में कराए थे बदलाव
महेश मांजरेकर ने आगे कहा कि रणदीप हुड्डा ने इस किरदार के लिए जिस तरह रिसर्च किया, उससे वह काफी ज्यादा प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, 'मैं रणदीप से मिला तो देखा कि वह काफी समझदार हैं और इस प्रोजेक्ट से काफी ज्यादा जुड़े हुए हैं। हमारी कई मीटिंग्स हुईं। उन्होंने इस विषय पर आधारित कई किताबें पढ़ीं। मैंने उनकी दिलचस्पी देखी।' उन्होंने पहला ड्राफ्ट पढ़कर सुनाया, जिसमें उन्हें कुछ दिक्कतें महसूस हुईं तो मैंने भी सहमति जताई। लेकिन, फिर दूसरे ड्राफ्ट में भी उन्हें दिक्कतें हुईं। मैंने उनसे कहा, 'अगर यही होने वाला है तो इस फिल्म में प्रॉब्लम होगी। उन्होंने मुझे तसल्ली दी कि एक बार स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद वह कोई सवाल नहीं करेंगे।'
विज्ञापन

Yaariyan 2 Poster: दिव्या खोसला कुमार की 'यारियां 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

प्रोड्यूसर्स के सामने रखी थी शर्त?
महेश मांजरेकर के मुताबिक रणदीप के अपने कुछ विचार थे, जिन्हें वह स्क्रिप्ट में जोड़ना चाहथे थे। इससे दिक्कत हुई। निर्देशक ने कहा, 'मुझे महसूस हुआ कि वह मुझे बता रहे हैं कि फिल्म कैसे बनानी है। मैंने यह क्लियर किया कि मैं अपने तरीके से डायरेक्ट करूंगा। मुझे फिर महसूस हुआ कि वह मुझे काम नहीं करने दे रहे हैं। मैं प्रोड्यूसर्स से मिला। मैंने उनसे कहा कि अगर हम दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा रहेंगे तो यह फिल्म नहीं बनेगी। इसलिए, फिल्म में या तो मैं रहूंगा या रणदीप'। महेश मांजरेकर का कहना है कि अब शायद प्रोड्यूसर्स को अहसास हो रहा होगा कि उन्होंने गलत फैसला किया।
Leandro De Niro: नकली दवा के सेवन से हुई एक्टर रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो की मौत? आरोपी युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें