फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्शन के बाद महेश भट्ट अब बने पेंटर, कहा- ध्यान देने की है जरूरत

Mon, 27 Aug 2018 09:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahesh Bhatt
विज्ञापन

लेखन-निर्देशन के बाद महेश भट्ट इन दिनों फिल्मों में एक्टिंग की तरफ ध्यान दे रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने संजय नाग की फिल्म 'यूअर्स ट्रूली' में पत्नी सोनी राजदान के साथ एक छोटी-सी भूमिका निभाई थी। यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। अब महेश भट्ट ने युवा निर्देशक तारिक खान की फिल्म 'द डार्क साइड ऑफ लाइफ: मुंबई सिटी' में काम करने का फैसला किया है।  

विज्ञापन


पिता-पुत्र के रिश्तों की इस कहानी में वह पेंटर के रूप में नजर आएंगे। कहानी ऐसे मुस्लिम व्यक्ति की है जो एक हिंदू लड़के को गोद लेता है। फिल्म आत्महत्या के विषय को मुख्य रूप से उठाएगी। महेश भट्ट के अनुसार आत्महत्या 21वीं सदी की ऐसी बीमारी है जिस पर पूरी संवेदना के साथ ध्यान दिए जाने की सख्त जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें