महेश भट्ट अपने जमाने के सर्वश्रेष्ठ फिल्मकारों में से एक रहे हैं। वह अपने फिल्म निर्माण कौशल से पीढिय़ों को प्रेरित करते आए हैं, लेकिन वह कहते हैं कि उनकी तीन बेटियां-पूजा, शाहीन और आलिया उनसे कहीं ज्यादा समझदार और व्यावहारिक हैं।
भट्ट ने बताया, "मेरी तीन बेटियां हैं और उन तीनों ने मेरा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। मुझे उन्हें यह बताने में कोई दिक्कत नहीं है कि वे मुझसे कहीं ज्यादा समझदार हैं और मैं उनसे सलाह-मशविरा भी लेता हूं।"
भट्ट को 'अर्थ', 'सारांश', 'नाम', 'काश' और 'डैडी' सरीखी सारगर्भित फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्हें बेटी पूजा पहली शादी (किरन भट्ट) से है। उसके बाद उन्होंने अभिनेत्री सोनी राजदान से शादी की और उनसे उन्हें बेटी शाहीन और आलिया हैं।