फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स' के बाद अब साउथ की यह फिल्म कमाई के तोड़ रही सारे रिकॉर्ड, 'बाहुबली' भी पीछे

Thu, 10 May 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'भारत एएन नेनु' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 'भारत एएन नेनु' को रिलीज हुए केवल 19 दिन हुए हैं और ताबड़तोड़ कमाई के मामले यह फिल्म सभी फिल्मों को पीछे छोड़ती जा रही है। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो 'भारत एएन नेनु' ने महज 19 दिन में 230 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे महेश बाबू के किरदार ने दर्शकों के दिल को जीत लिया है, यही वजह है जो फिल्म लगातार कमाई के शिखर पर पहुंचती जा रही है। बात करें 'भारत एएन नेनु' के 12 दिनों की कमाई की तो इस फिल्म ने 12 दिन में ही 192.74 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
 
विज्ञापन

यह फिल्म अमेरिका में भी 35 लाख डॉलर से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं। अकेले चेन्नई में 1.75 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म ने 19 दिनों में 230 करोड़ रुपए की कमाई करके 'बाहुबली' के बाद तेलुगू सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म साबित हो गई है। 

फिल्म में महेश बाबू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म अमेरिका में भी 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी को पछाड़कर सबसे तेजी से 25 लाख रुपये कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि 'भारत एएन नेनु' को दुनियाभर के 45 देशों में रिलीज किया गया है। 

इससे पहले महेश बाबू की फिल्म 'श्रीमन्थुदु' ने दुनिया भर में लगभग 2 अरब रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म रिलीज के साथ ही तीसरी सबसे बड़ी तेलुगू फिल्म बन गई थी। 'भारत एएन नेनू' ने रिलीज से पहले ही 103 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है जबकि उनकी पहली फिल्म 'श्रीमन्थुदु' ने रिलीज से पहले 84 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें