अमर कौशिक का बयान
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक अमर कौशिक ने अपनी फिल्मों को लेकर कहा, "मैं 'महावतार' पर काम कर रहा हूं। मैंने 'बाला' का निर्देशन किया है। मैं बाकी फिल्मों का निर्माण भी कर रहा हूं। लेकिन मैं (हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स) की दुनिया को नहीं छोड़ सकता क्योंकि लोगों ने इसे बहुत प्यार दिया है। मैं उस जिम्मेदारी को नजर अंदाज नहीं कर सकता। एक निर्देशक के तौर पर, मैं बहुत कुछ करना चाहता हूं, लेकिन मैं इस दुनिया को नहीं छोड़ सकता। मुझे इसे सुरक्षित रखना है। मैं रोमांटिक ड्रामा फिल्में भी बनाना चाहता हूं। इस फिल्म इंडस्ट्री में आठ साल हो गए हैं, मैं 80 साल की उम्र तक काम करते रहना चाहता हूं।'
अमर कौशिक के बारे में
अमर कौशिक एक भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं। उन्हें मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'स्त्री 2' के साथ-साथ फिल्म बाला का निर्देशन किया है। अमर ने 2008 में आमिर पर राज कुमार गुप्ता के सहायक निर्देशक के रूप में काम करते हुए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बहरहाल, अमर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'महावतार' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: 'मिशन कश्मीर' के 25 साल पूरे, विधु विनोद चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो; ऋतिक और संजय दत्त को लेकर यह बोले फैंस