भोले की भक्ति में रंगी नजर आईं उर्वशी रौतेला-
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह पहाड़ों की वादियों में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि शिवरात्रि के अवसर पर वह कहीं देव दर्शन करने गई हुई हैं, हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में इस तरह का कोई संकेत नहीं दिया है। तस्वीरों में उर्वशी रौतेला माथे पर चंदन लगाने के साथ ही गले में माला भी पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
पोस्ट शेयर कर दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं-
उर्वशी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फैंस को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ || शुभ महाशिवरात्रि। भगवान शिव की दिव्य ऊर्जा हमेशा आपके जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए बनी रहे। फैसं भी उनकी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।