फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन डी स्टूडियो में लगी भीषण आग: जल के खाक हुआ ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा-अकबर का सेट

Fri, 07 May 2021 07:02 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला के खालापुर के पास जाने माने कला निर्देशक नितिन देसाई के एन डी स्टूडियो में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। 
विज्ञापन
एन डी स्टूडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला के खालापुर के पास जाने माने कला निर्देशक नितिन देसाई के एन डी स्टूडियो में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग दोपहर सवा 12 बजे के करीब लगी, हालांकि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि आग 2008 में आई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘जोधा अकबर’ के सेट पर लगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग में प्लाईवुड, पीओपी और अन्य चीजें जलकर खाक हो गयीं। उन्होंने बताया, 'एमआईडीसी, करजात, खोपोली और आस पास के इलाकों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।' उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

बता दें कि नितिन देसाई ने करजत स्थित अपने स्टूडियो की नींव 2005 में रखी थी। लगभग 50 एकड़ में फैले इस विशाल स्टूडियो में ऐतिहासिक और पीरियड फ़िल्मों के लिए मुकम्मल सेट निर्माण के लिए जगह उपलब्ध है। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत की शूटिंग के दौरान जागरण डॉट कॉम से हुई बातचीत में नितिन देसाई ने स्टूडियो निर्माण के पीछे की कहानी बताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें