फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजलि अरोड़ा का एक्टिंग डेब्यू, फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा' में निभाएंगी अहम भूमिका

Tue, 18 Aug 2026 07:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahakavya Shri Ramayan Katha Teaser: फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का पहला पोस्टर और टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस टीजर में कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजलि अरोड़ा भी नजर आईं। जानिए, वह फिल्म में कौन सा किरदार निभा रही हैं। 

विज्ञापन
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों राम कथा पर कई फिल्में बन रही हैं। नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस और नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ खूब चर्चा में है। इसी बीच एक और फिल्म राम कथा पर बन रही है। इस फिल्म का नाम 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' है। इस फिल्म के जरिए अंजलि अरोड़ा अपना एक्टिंग डेब्यू भी रही हैं। 

 कौन बने हैं राम और सीता? 

विज्ञापन

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के टीजर में राम और सीता विवाह, वनवास यात्रा और रावण की झलक भी मिली है। इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा माता सीता के रूप में नजर आएंगी। वहीं देव शर्मा भगवान राम का किरदार निभाएंगे। 

विज्ञापन

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का पोस्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कब रिलीज होगी यह फिल्म? 
महोबिया फिल्म्स के प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है। अजय कनौजिया की कंपनी एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड ने इसे पेश किया है। इसके डायरेक्टर अभिषेक सिंह हैं।
यह फिल्म हिंदी के अलावा छत्तीसगढ़ी भाषा में भी रिलीज होगी। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें