फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभारत पर बयान देकर फंसे कमल हसन, मिला अदालत का समन

Fri, 21 Apr 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
कमल हासन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता कमल हासन पिछले दिनों महाभारत पर  की गई एक विवादित टिप्पणी के चलते फंस गए हैं। वैल्लूर की अदालत ने इस मसले पर उन्हें 5 मई को पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि तमिलनाडू में हिंदू मक्कल काची नाम के एक संगठन ने पुलिस को कमल हासन के विवादित बयान के लिए शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि कमल हसन ने एक टीवी इंटरव्यू में हिंदुओं के धर्मग्रंथ 'महाभारत' पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं काफी आहत हुई हैं।

कमल हासन ने अपने दिए इंटरव्यू में महाभारत में पांडवों द्वारा जुए में द्रौपदी में हार जाने के प्रसंग पर कहा था कि इस ग्रंथ में स्त्री को पुरुषों की हाथ की कठपुतली बताया गया है जिसको उसका पति जुए में हार जाता है।
विज्ञापन


कमल हासन का कहना है कि भारत में उस ग्रंथ को महान माना जाता है जिसमें एक महिला का उल्लेख जुए में दांव लगाने वाली चीज के तौर पर किया जाता है। 
  Mahabharat row: Valliyoor court summons actor Kamal Haasan to appear on May 5th. #TamilNadu pic.twitter.com/EhCIjIrHze — ANI (@ANI_news) April 21, 2017
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें